अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव को प्रधानमंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश में लागू हो और योग्यता आधारित पदों पर कोई आरक्षण लागू न हो। सवर्ण आयोग का गठन हो। समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो। भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस पर पूरे देश मे सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर राम जन्मभूमि परिसर अयोध्या धाम में बनाया जाए। राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा कि पांचों मांगों को पूरा नहीं होने पर देश में होने वाले सभी चुनाव में नोटा का बटन दबाकर विरोध किया जाएगा। बैठक में डॉ. अर्जुन पांडेय, कृपा शंकर त्रिपाठी व अन्य ने विचार रखे।


