मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने आवास पर रिम्स ब्लड बैंक की टीम को बुलाकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। उन्होंने लोगों से भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर खून मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। मौके पर रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुषमा, एसआर डॉ. उमेश, टेक्नीशियन राजीव रंजन, प्रसेन प्रसाद समेत ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही। सीएम ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है और इससे लोगों को नई जिंदगी दी जा सकती है।


