झामुमो का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन सोमवार से खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को खेलगांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं रविवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भटट्ाचार्य भी तैयारियां देखने पहुंचे। इस अधिवेशन में करीब चार हजार लोग शामिल होंगे। यह महाधिवेशन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित होगा। इसमें वक्फ संशोधन कानून झारखंड में लागू न करने सहित कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित होंगे।


