झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव, 23 जिलों और पांच प्रमंडलों में 3432 मतदाताओं ने किया मतदान

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के लिए चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव 23 जिलों और 5 अनुमंडलों में हुआ। माहेश्वरी भवन में सुबह 9 बजे से शाम 4 तक वोटिंग हुई। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन के हुए इस चुनाव में पूरे राज्य में कुल 5106 मतदाताओं में से 3432 सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने कहा कि जिलों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुछ केंद्रों में प्रत्याशी पर्यवेक्षक ने मौखिक अनियमितता की सूचना दी है। इसे देखते हुए कुछ मतदान केंद्रों से अधिकृत सूचना मिलने के पश्चात चुनाव समिति निर्णय लेगी। चुनाव के सफल संचालन में सहचुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित थे। 23 जिलों में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किए गए थे। सभी केंद्रों पर दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार के दो-दो पर्यवेक्षक भी शामिल किए गए थे। प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में बसंत कुमार मित्तल (रांची) और सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) आमने-सामने हैं। माहेश्वरी भवन में मतदाता जागरुकता के लिए प्रथम जागरुक मतदाता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रांची केंद्र में आनंद जालान पहले वोटर थे। आ​िखरी वोट बसंत कुमार मित्तल ने दिया था। माहेश्वरी भवन में रविवार की सुबह से ही चहल-पहल थी। समाज के लोग एक-एक कर वोटिंग के लिए आ रहे थे। दोनों अध्यक्षीय उम्मीदवार वोटरों को अपने-अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। दोनों उम्मीदवारों की टीम के लोग भी वोटरों को रिझा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *