पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रविवार को शाम 7 बजे से बैसाखी कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन राजेंद्र चौक स्थित पाम बैंक्वेट में किया गया। यह कार्यक्रम पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्यों और उनके परिवार के लिए आयोजित किया गया। अतिथि के तौर पर विधायक सीपी सिंह, डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीआरएम जेएस बिंद्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में मुंबई की मल्होत्रा सिस्टर्स महक और मल्लिका ने अपनी टीम के साथ सुरो की महफिल सजाई। इसके अलावा बिरादरी के 70 साल पार कर चुके लगभग 80 से ज्यादा सीनियर सिटीजंस को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की बेहतरी में योगदान दे रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, राजेश खन्ना, रौशन लाल भाटिया, आरके जुल्का, अमरजीत गिरधर, विजया आजमानी, नीता सेठ, अरुण चावला सहित अन्य लोग मौजूद थे।


