झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ का महासम्मेलन रविवार को धुर्वा स्थित विधानसभा मैदान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने की जरूरत है, इसके लिए गांव-गांव तक जाकर ये कार्य किया गया है और आगे भी किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य व राष्ट्र से आए हुए सभी अतिथि व सभी स्वर्णकार समाज के लोगों को बधाई भी दी है। इस दौरान मुख्य अतिथि बहादुर सिंह वर्मा, रवि वर्मा, सज्जन लवठ, पप्पू ठाकुर, राजकिशोर शाह, महेश सोनी, मिथिलेश कुमार शामिल हुए। सभी ने अपने अपने विचार रखें।


