केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा, गुमला के तत्वावधान में रविवार को गुमला विधायक भूषण तिर्की के आवास का घेराव किया गया। घेराव में मोर्चा के प्रमुख और युवा शामिल हुए। घेराव कार्यक्रम सुबह 10 बजे गुमला जिले के कार्तिक उरांव कॉलेज से शुरू हुआ व लोग पैदल मार्च करते हुए टावर चौक होते हुए विधायक भूषण के आवास पहुंचे। आदिवासी सरना समाज ने विधायक से आग्रह किया कि वे बाहर आकर आदिवासी समाज से बात करें, लेकिन काफी देर तक विधायक बाहर नहीं आए। इस पर लोग उनके आवास के मुख्य द्वार पर धरने में बैठ गए। इस दौरान आवास पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इस दौरान लोग भूषण तिर्की चुप्पी तोड़ो, सिरमटोली सरना स्थल के सामने से फ्लाईओवर का रैंप हटाना होगा व जब-जब आदिवासी जागा है, राजसिंहासन डोला है जैसे नारे लगा रहे थे। गुमला जिला के युवा अगुवा नेलशन भगत, रामावतार भगत, गौरी किंडो, रामचंद्र उरांव और पुष्पा कुमारी ने कहा कि झारखंड सरकार में बैठे मंत्री व विधायक ने आदिवासियों के जल, जंगल जमीन और भाषा संस्कृति और परंपरा को बचाने की बात कर सरना समाज से वोट िलया है। मौके पर मोर्चा के केंद्रीय कमेटी के अगुवा राहुल तिर्की, निरंजना हेरेंज टोप्पो, कुन्दरसी मुंडा, अजय टोप्पो, संगीता कच्छप, राजेश लिंडा और सनी हेमरोम ने तिर्की व अन्य थे।


