सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ओबर हड़राबेड़ा में किशोरी मनोश्वरी कुमारी ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है। पुलिस के अनुसार डोमा बेदिया की पुत्री मनोश्वरी शनिवार को घर से 150 मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं होने की बात कहकर सिकिदिरी पुलिस को पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आग्रह किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


