केंद्रीय युवा महावीर मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आभार जताया। अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि झारखंड में रामनवमी का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया, इसमें सरकार और प्रशासन की अहम भूमिका रही। मौके पर मुख्य संयोजक उज्जवल सिन्हा, सोमवित माजी, मुख्य सलाहकार लखन कुमार, महासचिव अमन ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


