मंडा पूजा : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर दिखाई शिवभक्ति

रांची | शिव मंडा पूजा समिति के सौजन्य से चुटिया में मंडा पूजा का आयोजन किया गया है। रविवार को जागरण और फूलखुंदी का कार्यक्रम हुआ। इससे पहले कई अनुष्ठान हुए। शाम में लोटन सेवा के समय सभी भक्तों ने एक-दूसरे से 21 बार गले मिला। इसके बाद रात में धुंवासी अनुष्ठान हुआ। इस समय भोक्ताओं ने एक खूंटा में उल्टा लटककर अग्निकुंड में अपनी आस्था का परिचय दिया। अंतिम अनुष्ठान फूलखुंदी में भोक्ताओं ने दहकते आग के अंगारों पर नंगे पांव चल कर अपनी भक्ति और शक्ति का परिचय दिया। सोमवार को दोपहर में प्राचीन श्रीराम मंदिर से महादेव मंदिर तक शिव भक्तों की भव्य शोभायात्रा निकलेगी और राधा चक्र निकाला जाएगा। शाम में महादेव मंडा के प्रांगण में झूलन अनुष्ठान होगा। रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *