दुर्ग्याणा में नवजात शिशुओं को पिलाया प्रभु चरणामृत

अमृतसर | रविवार को बैसाखी पर दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हजारों भक्तों ने माथा टेका। इसी दौरान पंडितों की ओर से नवजात शिशुओं को प्रभु चरणामृत गुलाब के फूलों से पिलाया। इससे पहले कई भक्तों की ओर से दुर्ग्याणा सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्य पुजारी ओम प्रकाश ने अन्य पुजारियों के साथ मिलकर श्री लक्ष्मी नारायण, राम दरबार और राधा कृष्ण दरबार के विग्रहों का सुंदर शृंगार किया। इसी दौरान पुजारी की ओर से भक्तों को संक्रांति महीना सुनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *