पिस्तौल रिकवरी के वक्त पुलिस पर चलाई थी गोली

भास्कर न्यूज |अमृतसर/अजनाला अजनाला में शनिवार रात 9 बजे पिस्तौल रिकवरी के दौरान पशियां का गुर्गा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि शुक्रवार रात घोनेवाल में रमदास पुलिस ने नाकाबंदी करके पलविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह निवासी गांव माछीवाला को काबू किया और एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। रिमांड के दौरान पलविंदर ने बताया कि कसोवाल धुस्सी में हेरोइन-हथियार छिपाकर रखे हैं। रमदास पुलिस पलविंदर को लेकर रिकवरी करने के लिए पहुंची तो आरोपी ने पिस्तौल हाथ में लेते ही पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पलविंदर की टांग में लगी। पुलिस ने मौके से 523 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *