राजनांदगांव| जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम में हो रहा बदलाव भी गर्मी से राहत नहीं दे रहा है। रविवार को सुबह से दोपहर तक तेजी धूप की स्थिति रही। तापमान 42 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। हालाकि शाम में बादल छाए रहे। चक्रवाती सिस्टम के चलते कई हिस्सों में तेज हवा भी चली। मौसम विभाग ने जिले में अंधड़ व हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।


