टोंक में दूसरे दिन भी गर्मी का एहसास हुआ कम:24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरने के आसार, न्यूनतम तापमान रहा स्थिर

टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में लगातार दूसरे दिन सोमवार को धूप में तेजी पिछले दिनों के मुकाबले कम रही है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट रही है। इससे लोगों को पहले के मुकाबले गर्मी का एहसास कम हुआ है। टोंक जिले में फिर से मौसम बदल गया है। सुबह के समय हवा चलने और तेज धूप का असर कम रहने से लोगों को अन्य दिनों के मुकाबले आज गर्मी का एहसास कम हुआ। ये ही हाल रात के समय का भी है। रविवार रात को भी पहले के मुकाबले गर्मी कम महसूस हुई। इसके चलते न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में ना तो घटा है और ना बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं अधिकतम तापमान रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि आज अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। ऐसे में आज रविवार के मुकाबले गर्मी का एहसास थोड़ा कम हो रहा है। ज्ञात रहे कि जिले में इन दिनों आए दिन ही मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी का मौसम बन रहा है तो कभी हवा चलने से गर्मी से थोड़ा राहत मिल रही है। दो दिन से तापमान बढ़ा नहीं है। हवा चलने से अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार है। इससे लोगों को पहले के मुकाबले गर्मी का असर कम महसूस हो रहा हैं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *