अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ भीलवाड़ा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलाबपुरा,रायला और शंभूगढ़ थाना पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर अवैध बजरी स्टॉक को सीज किया है । एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन परिवहन और माफिया के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयों अंजाम दिया जा रहा है । इसी के तहत एडिशनल एसपी शाहपुरा राजेश आर्य के नेतृत्व में सीओ गुलाबपुरा जितेंद्र सिंह तहसीलदार हुरडा रणवीर सिंह लोकल प्रशासन, शंभूगढ़, गुलाबपुरा और रायला की टीमों ने कार्रवाई की। खारी नदी के पास डोला का खेड़ा, रेरा व रेरा की झोपड़ियां के आसपास नदी और चारागाह भूमि में अवैध बजरी स्टॉक की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम देकर 200 से 225 अवैध बजरी स्टॉक को सीज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने खनिज विभाग को सूचित किया है । खनिज विभाग द्वारा अवैध स्टॉक के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।


