मोगा में दंपती पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:मकान बेचकर नहीं कराई रजिस्ट्री, व्यक्ति से लिए 17 लाख, पैसे वापस मांगने पर दी धमकी

पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दंपती ने अपना मकान एक व्यक्ति को बेचा था लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। पीड़ित के पैसे वापस मांगने पर लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने परमजीत कौर और उनके पति लखवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला गांव पंज गवाहा का है। दंपती ने अपना सात मरले का मकान गुरमीत सिंह को 20 लाख रुपए में बेचने का सौदा किया था। गुरमीत ने दो किश्तों में 17 लाख रुपए दे दिए। पहले 15 लाख रुपए दिए और फिर 2 लाख रुपए और दे दिए। पैसे वापस मांगने पर दी धमकी एएसआई अजीत सिंह के अनुसार, गुरमीत सिंह ने शिकायत में बताया कि दमण सिंह रोड पर रहने वाले दंपती ने न तो मकान की रजिस्ट्री करवाई और न ही पैसे वापस किए। इतना ही नहीं, जब गुरमीत ने पैसों की मांग की तो उसे धमकियां दी गईं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *