जगराओं में कंबाइन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी:दोस्त ने लिए 3.70 लाख, विवाद बढ़ने पर एफिडेविट देकर हुआ फरार

लुधियाना जिले के जगराओं थाना जोधा के गांव मोही के रहने वाले एक व्यक्ति पर अपने दोस्त से धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। गांव मोही के सुखजिंदरपाल सिंह ने अपने ही दोस्त को कंबाइन खरीदने के नाम पर 3 लाख 70 हजार रुपए का चूना लगा दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैसे लेकर नहीं खरीदी कंबाइन जानकारी के अनुसार पीड़ित जसप्रीत सिंह गांव ढैपई का रहने वाला है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और सुखजिंदरपाल पार्टनरशिप में कंबाइन खरीदना चाहते थे। इसके लिए उसने अपने हिस्से के 3.70 लाख रुपए सुखजिंदरपाल को दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो कंबाइन खरीदी, न ही पैसे लौटाए। जब भी जसप्रीत पैसे मांगता, आरोपी उसे टालता रहा। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पैसे लौटाने की तारीख लिखकर एफिडेविट दे दिया। इसके बावजूद उसने रकम नहीं लौटाई। शिकायत मिलने के बाद थाना जोधा की पुलिस ने जांच की। जांच के बाद आरोपी सुखजिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना जोधा के एएसआई काबल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *