छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच किया और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले पति, सास व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी करीब 1 साल पहले प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। जहां शादी के शुरू में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद से छोटी-छोटी बातों पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाद किए जाने लगा। आए दिन विवाहिता के साथ उसके पति, सास व जेठानी का झगड़ा होता था। जहां 5 अप्रैल को भी घरेलू बात पर विवाहिता का उसकी जेठानी के साथ विवाद हुआ। ऐसे में जब उसका पति घर पहुंचा, तो उसके साथ भी झगड़ा हो गया। तब विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के बाद हुआ खुलासा
ऐसे में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया। जहां जांच में खुलासा हुआ कि विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाता था। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति प्रकाश सिंह, उसकी सास व जेठानी को आज गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


