पटके की कुश्ती में कमल विजेता

जालंधर| अखाड़ा जेठू मल तारा चंद काली माता मंदिर, श्री देवी तालाब मंदिर में करवाए गए वार्षिक 18वें दंगल मुकाबले में 50 मैच खेले गए। सबसे रोचक पटके की कुश्ती में कमल पहलवान रेरु ने मंगी पहलवान को हराकर 5100 रुपए कैश अवॉर्ड जीता। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में संत निर्मल दास डेरा जौड़ा बल्लां और डीसीपी नरेश डोगरा मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों से मुलाकात की और खुद को फिट रखने के साथ-साथ दूसरों को भी पहलवानी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अखाड़े के चीफ पैट्रन व पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा िक प्रोफेशनल मैट पर होने वाली कुश्ती मुकाबलों के दौर में आज भी अखाड़ा पारंपरिक कुश्ती को भी संभालने के कई प्रयास कर रहा है। यह अखाड़ा रोजाना सुबह पांच से 10 बजे तक खुलता है। यहां करीब 500 लोग पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर युवा होते हैं। उन्होंने बताया िक दर्शी उस्ताद की देखरेख में यह अखाड़ा चलाया जा रहा है। अखाड़े के अंदर ही बैडमिंटन कोर्ट और जिम का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि साल 2007 से यहां पर दंगल कार्यक्रम शुरू किया गया था जो अभी तक जारी है। इस मौके पर पंडित अविनाश शर्मा, अश्वनी हांडा, बिट्टू चौधरी, दिनेश जोशी, हरी ओम हांडा, बेरी महेंद्रू, अनुपम शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *