पंजाब गवर्नमेंट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग की

जालंधर| ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन की पंजाब ईकाई ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग की। पंजाब गवर्नमेंट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की मीटिंग में जिला प्रधान ललित कुमार ने कहा कि 2004 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि 30 से 35 साल सेवा देने के बाद भी सरकार ने इन कर्मचारियों को पेंशन से वंचित रखा है। दूसरी ओर, विधायक और सांसदों को सिर्फ 5 साल सेवा के बाद लाखों की पेंशन मिलती है। इस मौके पर सचिव जसविंदर सिंह,हर्ष कुमार, जसविंदर सिंह, हरदीप सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, संजीव कुमार, हरीश कुमार, सरोज, किरण बाला, इंदरबीर कौर, सोनिया, हरमीत कौर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *