जफ्फी डाल खूब खिलखिलाए विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी नरेश डोगरा

जालंधर| पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद सबसे बड़ा सियासी घटनाक्रम सितंबर 2022 में हुआ था। दो दुकानदारों के बीच विवाद को सुलझाने के दौरान सेंट्रल विस हलका विधायक रमन अरोड़ा और पुलिस अधिकारी नरेश डोगरा के बीच विवाद हो गया था। बाद में दोनों में समझौता हुआ। रविवार को डॉ. बीआर अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित करने के लिए विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे। इस दौरान डीसीपी नरेश डोगरा सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। दोनों एक-दूसरे को अलग अंदाज में जफ्फी डालकर मुस्कुराते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *