रॉयल क्रिकेट क्लब ने पावर हिटर क्लब को हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर गांव नाहलां में आज रॉयल क्रिकेट क्लब और पावर हिटर क्लब के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवरों में 213 स्कोर बनाए। टीम की तरफ से मनी, गोरु, सुनील और शुभम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 150 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ रॉयल क्लब ने अपनी दमदार फॉर्म का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *