जालंधर| सीटी ग्रुप के अंतर्गत संचालित सीटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नॉर्थ कैंपस के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एमएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं में शैक्षणिक प्रतिभा का परचम लहराया है। दिनाक्षी महेंद्रू ने 8.90 एसजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं आयशा अनिस ने 6वां स्थान, 8.20 सीजीपीए, स्वाति ने 8वां स्थान, 7.90 सीजीपीए हासिल किए। डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा और प्रिंसिपल डॉ अंजू शर्मा ने भी सफल छात्रों की सराहना की।


