भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) ने 13 अप्रैल को बर्ल्टन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-19 (लड़कों) के ट्रायल करवाए। जेडीसीए के सचिव अरमिंदर सिंह ने बताया कि इनमें करीब 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 78 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल शाम चार बजे बर्ल्टन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में कोच राज कुमार को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि बर्ल्टन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को लेकर कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। मुख्य विकेट को तेज बनाने के लिए नई मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है और ग्रास भी बदला जा रहा है। इसके अलावा सीमेंट और ग्रासी विकेट का निर्माण किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों में अर्जुन राजपूत, शिवेन सेठ, मनन सहगल, ईशान चुग, हित्यांश नंदा, राजबीर सिंह जसवाल, ऋषि, आर्यन कोहली, गुरकर्म सिंह, अनूप वर्मा, नवराग संधू, विश्वजीत, लक्ष्य ठाकुर, अद्विक सिंह, नमन शर्मा, परिमान सिंह, केशव चोपड़ा, बृजेश, राज यादव, गुरशान सिंह, नमन सहगल, इमैनुएल, हरिंदरवीर सिंह, ऋत्विक कुमार, अभिषेक कुमार, अवनीत सिंह, किरनजोत सिंह, रुद्र शर्मा, दिलजोत सिंह, अभयवीर पुरी, गौरिश, कार्तिक कुमार, ऋषभ ढल्ल, सहजवीर सिंह, जशनप्रीत, संता सिंह, जय वर्मा, यश शर्मा, युवराज, देव ठाकुर, युवराज ठाकुर, देव शर्मा, अमित शर्मा, कृतिश जैन, मयंक निर्मल, गुरनेक, नितेश मौर्य, जसनूर, आदित्य ठाकुर, जतिन कौशल, पार्थ मेहंदीरा, सागर सांसी, बवनप्रीत सिंह, यज्ञ खुराना, भव्य कालरा, प्रिंस, ह्रिदेश घई, राघव, निलेष बसी, परिष, कार्तिक कुमार, आहान वैद, निशांत शर्मा, दक्ष खुराना, अंकुश दास, अंश पांडेय, आकाश विरदी, अशमीत सिंह, सुखमीत, माधव, कर्तव्य मित्तू, रजत शर्मा, बलतेज सिंह, चिराग हांडा, हिमानिश शर्मा, अंकित, ईशान चाबा, अंकुश कुमार शामिल है।


