कैरम बोर्ड पर रोज 2 घंटे प्रैक्टिस कर रहे सीनियर सिटीजन

भास्कर न्यूज | कवर्धा सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम की ओर से सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर में 17 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन इंडोर खेल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें कैरम, शतरंज और लूडो की प्रतियोगिता होगी। आयोजन प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से होगा। प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कैरम प्रतियोगिता में एकल और युगल वर्ग में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रकाश गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, चन्द्रहास ठाकुर, आदित्य श्रीवास्तव, टीपी अवस्थी, जीपी शर्मा, पंकज सिंह ठाकुर, सतीश यदु, सुरेश देवांगन, मुरली सिंह ठाकुर, नवीन, रामशरण, मदन तंबोली, सोम वर्मा, विजय सिंह ठाकुर और राजेश गुप्ता शामिल हैं। दो कैरम बोर्ड पर रोज दो घंटे अभ्यास चल रहा है। डबल्स में 7 मुकाबले होंगे शीतकालीन सत्र के विजेता मदन तंबोली और ग्रीष्मकालीन सत्र के संयोजक मुरली सिंह ठाकुर मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व विजेता पंकज सिंह ठाकुर और विजय सिंह ठाकुर भी उलट-फेर कर सकते हैं। कैरम सिंगल्स में सुगर सिटी और रिलिजन सिटी नामक दो पूल में कुल 14 मुकाबले होंगे। डबल्स में सात मुकाबले होंगे। लूडो स्पर्धा सभी सीनियर सदस्यों के लिए ओपन लूडो प्रतियोगिता सभी वरिष्ठ नागरिक सदस्यों के लिए खुली है। मई के दूसरे सप्ताह में समिति संरक्षक एसएस जैन और अध्यक्ष मदन तंबोली के मार्गदर्शन में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए तीन दिवसीय चित्रकारी, हस्तकला और शतरंज की ट्रिक्स एंड टिप्स कार्यशाला का आयोजन प्रस्तावित है। समिति के नए भवन निर्माण के बाद कार्यक्रम को भव्य रूप देने पर सहमति बनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *