भास्कर न्यूज | कवर्धा डड़सेना कलार समाज कबीरधाम के तत्वावधान में रविवार को जिला कार्यालय में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन हुआ। इसमें समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल और अन्य सामाजिक पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन हुआ। चंद्रशेखर जायसवाल को जिला संयोजक, सुरेश जायसवाल को जिला सहसंयोजक, महेश जायसवाल को जिला सचिव, संजय जायसवाल को सलाहकार बनाया गया। कवर्धा ब्लॉक संयोजक सतीश जायसवाल, लोहारा ब्लॉक संयोजक सत्तू जायसवाल, बोड़ला ब्लॉक संयोजक श्यामू जायसवाल और पंडरिया ब्लॉक संयोजक रूपचंद जायसवाल को नियुक्त किया गया। सम्मेलन में जिले भर से सामाजिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, कला-संस्कृति और खेल के क्षेत्र में समाज के संरक्षण में कार्य करने का संकल्प लिया। समाज के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा: सम्मेलन में सामाजिक अधिकारी-कर्मचारियों को विभागीय प्रताड़ना से निजात दिलाने, एकजुटता बढ़ाने और समाज के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी ने अपने सुझाव दिए।


