बाड़मेर बाड़मेर जिले में 3 दिन तक मिली गर्मी से राहत के बाद अब अचानक भीषण गर्मी आमजन को परेशान करने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 अप्रैल से मौसम में बदलाव आया था। आंधी चलने और बादलों के छाए रहने से तापमान में गिरावट हुई, लेकिन महज 4 दिन में ही अब तापमान 6 डिग्री तक बढ़ कर 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। अप्रैल माह के महज 14 दिनों में तीसरी बार पारा 45 डिग्री से पार गया है। 8 अप्रैल को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में अब तक का रिकार्ड पारा 46.4 डिग्री दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी और लू की वजह से जनजीवन प्रभावित है। हाल ये है कि दोपहर में तो सड़कें, दुकानें सूनी हो जाती है। लू और गर्मी के कारण दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। रेगिस्तान में इस साल गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ रही है। अप्रैल माह में गर्मी के तीखे तेवर लोगों को पसीना छुड़ा रहे है। सुबह से ही सूरज की तपिश के कारण गर्म हवा का दौर शुरू हो जाता है। दोपहर में तो हवा इतनी ज्यादा गर्म होती है कि दुपहिया वाहन पर भी बिना हाथ-मुंह ढके हुए गुजरना मुश्किल हो जाता है। लू के थपेड़े ऐसे लगते है मानो आग की भट्टी के पास से गुजर रहे हो। भीषण गर्मी से आमजन के साथ पशुधन और पक्षी भी परेशान है। 45 डिग्री से पार पहुंचे तापमान की वजह से ग्रामीण इलाकों में पेयजल को लेकर भी लोग परेशान है। इस गर्मी में भी कई गांवों में आज भी लोग सिर पर मटका भरकर पानी का जुगाड़ कर रहे है। सरकार की ओर से अब तक ग्रामीण इलाकों में पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में कुएं या अन्य किसी जल स्त्रोत से 1-2 किमी. तक पानी सिर पर भरकर लाना पड़ रहा है। बाड़मेर. भीषण गर्मी के कारण दोपहर 2 बजे सड़कें इस तरह से वीरान रही। बाड़मेर शहर में गर्मी की शुरूआत के साथ ही बिजली कटौती आमजन को खूब सता रही रही है। हाल ये है कि सुबह 9 बजे से ही बिजली कटनी शुरू हो जाती है, जो 24 घंटे में कई इलाकों में तो 10-12 बार कट रही है। वजह ये है कि समय के साथ लोग कूलर, एसी का इस्तेमाल अब हर घर तक करने लगे है। इससे बिजली का लोड बढ़ रहा है, जबकि 40 साल पुराने बिजली तंत्र को सुधारने के लिए डिस्कॉम की ओर से कोई प्रयास भी नहीं किए गए। इसी वजह से लोड ज्यादा होने से बार-बार बिजली फॉल्ट हो रही है। तार टूटने या ट्रांसफार्मर पर ट्रिपिंग की वजह से बिजली कटौती है। 45-46 डिग्री गर्मी में भरी दुपहरी में बिजली गुल हो जाती है। शहर िद्वतीय के रामनगर, विष्णु कॉलोनी, बलदेव नगर, तिलक नगर, शिव नगर, शास्त्रीनगर सहित कई इलाके है, जहां बिजली ट्रिपिंग की वजह से लोग परेशान है। डिस्कॉम की हेल्पलाइन में शिकायत करने के 8-10 घंटे तक भी कोई सुनवाई नहीं होती है। एफआरटी टीम के लोग समय पर फॉल्ट ठीक भी नहीं कर रहे। एईएन-जेईएन को फोन करने पर उठाते भी नहीं है। तारीख अधिक न्यूनत11 अप्रैल 39.6 26.212 अप्रैल 40.0 25.613 अप्रैल 44.0 27.814 अप्रैल 45.4 28.2


