राजधानी में आंधी-बारिश का दौर अब थम गया है। अगले तीन दिन भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट है। सोमवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन रात का पारा 24 घंटे में 4 डिग्री बढ़कर 25.8 तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के बाद 37.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिनभर तेज धूप रही, लेकिन गर्म हवा से राहत मिली। अगले तीन-चार दिन भीषण गर्मी का अलर्ट है और दौरान लू भी चलेगी। 18 अप्रैल तक पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही लू चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवा का प्रभाव अब पूर्वी जिलों की ओर बढ़ेगा और तीन-चार दिन लू का येलो अलर्ट रहेगा। सबसे ज्यादा जयपुर और भरतपुर संभाग पर असर रहेगा। 17-18 अप्रैल तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।


