जमशेदपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर पलटा:तड़के 4 बजे हाथी-घोड़ा मंदिर के पास हुआ हादसा, चालक अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हाथी-घोड़ा मंदिर के पास सुबह 4 बजे एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रेलर के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, चालक की हालत अब स्थिर है। हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था। इससे बड़ी जनहानि टल गई। ट्रेलर के पलटने से गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी सिलेंडर में रिसाव या विस्फोट नहीं हुआ। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी साकची थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें भी मौके पर बुलाई गईं। पुलिस ने सड़क को बंद कर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात आंशिक रूप से बहाल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *