विधायक इंदिरा मीणा ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण:निर्माणाधीन ITI कॉलेज और CHC में घटिया सामग्री लगाने पर हुई नाराज

बामनवास विधायक इंदिरा मीणा आज बौंली दौरे पर रही। विधायक इंदिरा मीणा ने निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज व सीएचसी भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण को लेकर विधायक ने असंतोष जाहिर किया। वहीं आईटीआई कॉलेज भवन में अवैध बजरी भंडारण मिलने को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि उनके विगत कार्यकाल में सीएचसी भवन व आईटीआई कॉलेज स्वीकृत करवाया गया था।सीएचसी भवन का कार्य 2023 में पूर्ण किया जाना था।लेकिन अभी तक भी कार्य पूरा नहीं किया गया है। वहीं सीएचसी भवन में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।साथ ही गुणवत्ता पूर्वक कार्य भी नहीं किया जा रहा। ऐसे में विधायक इंदिरा मीणा ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समय पर कार्य पूरा करने एवं गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। सही निर्माण कार्य करने की मांग आईटीआई कॉलेज भवन में निर्माण के दौरान सीमेंट की मात्रा मापदंडों के अनुसार न मिलने पर विधायक इंदिरा मीणा ने असंतोष जाहिर किया। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच करने व संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए कहा। आईटीआई कॉलेज परिसर में अवैध बजरी भंडारण मिलने को लेकर विधायक इंदिरा मीणा ने नाराजगी जाहिर की।मौके पर तैनाद संवेदक के कार्मिक को विधायक ने लताड लगाई। विधायक इंदिरा मीणा ने मामले को लेकर उच्च अधिकारियों का अवगत करवाया।साथ ही निर्माणाधीन शैक्षणिक भवन में अवैध बजरी जैसे काले कारोबार बंद करने की मांग की। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि दोनों ही भवन निर्माणाधीन है और नगर पालिका बौली के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में दोनों भवनों का निर्माण नियम अनुसार व गुणवत्ता पूर्वक किया जाना चाहिए। मसलन विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इनपुट-आशीष मित्तल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *