PHC को चोरों ने बनाया निशाना:कंप्यूटर, LED सहित 2 लाख 50 हजार का सामान चोरी, सुबह डॉक्टर आया तो अस्पताल का ताला टूटा मिला

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में कुछ चोरों ने PHC को अपना निशाना बनाया। सुबह जब PHC का स्टाफ पहुंचा तो, गेट का ताला टूटा हुआ था। जब PHC की तलाशी ली तो, उसके अंदर से कंप्यूटर, LED, कैमरे की डिवाइज चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चोरी हुआ सारा सामान करीब ढाई लाख रुपये का बताया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर हरीश कुमार गर्ग ने बताया की यह PHC मथुरा गेट थाना इलाके न्यू पुष्प वाटिका में है। आज सुबह जब मैं ड्यूटी पर आया तो, मुझे PHC के मैन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अस्पताल के खिड़की की जालियां टूटी हुई थी। जिससे हमें किसी घटना की आशंका हुई। उसके बाद हमने कंप्यूटर रूम खोलकर देखा तो, वहां से एक कंप्यूटर गायब था। एक LED स्क्रीन गायब थी। कैमरे की सभी डिवाइज गायब थी। पानी की मोटर गायब थी। इसके अलावा काफी छोटा मोटा सामान गायब था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, फिलहाल चोरी की घटना को लेकर मथुरा गेट थाने में FIR दे रहे हैं। अस्पताल से करीब ढाई लाख का सामान चोरी हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *