नगर सैनिक को बाइक ने टक्कर मारी, केस

महासमुंद| ग्राम बेमचा स्थित महासमुंद नगर सेना कार्यालय से ड्यूटी के बाद अपने बैरक वापस जा रहे एक नगर सैनिक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली मामले की जानकारी के अनुसार नगर सेना कॉलोनी माना रायपुर निवासी भागीरथी नेताम ने शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल को नगर सेना कार्यालय महासमुंद से फोन से सूचना मिला कि उनके पुत्र अमित कुमार नेताम का रोड एक्सीडेंट हो गया है, जो सैनिक क्रमांक 181 महासमुंद में पदस्थ है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल खरोरा महासमुंद में इलाज के लिए भर्ती किया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *