अबोहर में 20 पेटी डिस्पोजल बरामद:ट्रालियों में भरकर नगर निगम लाया गया सामान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन

फाजिल्का के अबोहर में नगर निगम की टीम ने डीसी के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित डिस्पोजल का बड़ा जखीरा पकड़ा है। सेनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में करीब 20 कार्टून डिस्पोजल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार टीम ने फाजिल्का रोड स्थित पुड्डा कालोनी से डिस्पोजल के ग्लास, स्पून और थालियां बरामद की। बरामद सामान को ट्रालियों में भरकर नगर निगम कार्यालय लाया गया है। करतार सिंह ने बताया कि जिला उपायुक्त ने पूरे जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। डिस्पोजल स्टोर करने वाले व्यक्ति की तलाश यह प्रतिबंध दो कारणों से लगाया गया है। पहला, यह सेहत के लिए हानिकारक है। दूसरा, यह सीवरेज जाम का प्रमुख कारण बनता है। निगम की टीम अब डिस्पोजल स्टोर करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। पकड़े जाने पर उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे डिस्पोजल का उपयोग न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *