मारपीट कर धमकाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:बीयर के पैसे मांगने पर दिखाए पिस्टल और चाकू, कांस्टेबल से भी की धक्का-मुक्की

पुलिस ने कोटा रोड शराब ठेके पर तथा न्यायालय के बाहर मारपीट के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से घटनाक्रम तथा घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 19 दिसंबर को फरियादी आटोन निवासी मोनू बैरवा व बंटी रावल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि वह कोटा रोड पर अपने शराब के ठेके पर बैठा हुआ था। वहा पर बंटी काम कर रहा था। तभी करीब साढ़े 11 बजे देशराज, गोलू, तीरज व सन्दीप व अन्य व्यक्ति आए। जिन्होंने एक बीयर ली ओर वही बैठकर पी। बीयर के पैसे मांगे तो देशराज, नीरज, संदीप, गोलु ने चाकू व पिस्टल तथा अन्य एक व्यक्ति ने हथियार दिखाकर धमकाते हुए ओर बीयर देने के लिए कहा। तभी आरोपियों ने हथियार निकाल कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगे। इसके बाद कोटा रोड की तरफ भाग गए। जब आरोपियों का पीछा किया तो सांसद कार्यालय के सामने कॉन्स्टेबल जगदीश ने इनको पकड़ने की कोशिश की, तो उनसे भी धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान फरियादी ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी राजेश चौधरी ओर डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी बाबजी नगर निवासी नीरज बैरवा, आटोन निवासी देशराज बैरवा, गोदियापुरा निवासी गोलु उर्फ कमल को राउंडअप कर गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से घटना तथा घटना में प्रयुक्त हथियारों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *