बीएसपी में ठेका कर्मचारी के दोनों पैर झुलसे:बर्न यूनिट में चल रहा इलाज, यूनियन ने कहा प्रबंधन जिम्मेदार

भिलाई स्टील प्लांट का ठेका कर्मचारी गर्म स्लैग झुलस गया। उसके दोनों पैर बुरी तरह जल गए। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया। वहां से सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। बीएसपी के कर्मचारी यूनियन ने इस घटना के लिए बीएसपी प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है। जानकारी के मुताबिक धनेदर कुमार (48 साल) भिलाई स्टील प्लांट में कैलरीस इंडिया रिफेकट्रीज लिमिटेड कंपनी के अंडर में ठेके पर काम कर रहा है। उसकी ड्यूटी ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 6 के सलैग नाले में लगाई गई थी। सोमवार को वहां पर काम कर रहा था। इसी दौरान फर्नेस से गर्म स्लैग का आ जाने से उसके दोनों पैर जल गए। कर्मचारी की चींख पुकार सुनकर दूसरे लोग वहां पहुंचे। उसे गंभीर हालत में वहां से निकालकर मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल भेजा। उसका बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूनियन ने कहा दुर्घटना के लिए प्रबंधन जिम्मेदार भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने इस दुर्घटना के लिए प्रबंधन और ठेकेदारों को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि उनकी लापरवाही के कारण संयंत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सेल हर साल सेफ्टी के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करता है। इसके बावजूद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। कहा स्थिति नहीं सुधरी तो किया जाएगा आंदोलन भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने संयंत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं में वहां कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु और उनके घायल होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस पर अब रोक लगनी चाहिए। इसके लिए ज़िम्मेदार अधिकारी और ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है। यदि प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया तो भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *