खैरागढ़ संगीत विवि की नई कुलपति ने संभाला पद:डॉ. लवली शर्मा बोली- 2 रुपए का भी भ्रष्टाचार साबित कर दे तो हार मान लुंगी

खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नई कुलपति डॉ. लवली शर्मा की नियुक्ति विवादों में घिर गई है। सोमवार को डॉ. शर्मा ने कुलपति का कार्यभार संभाल लिया। डॉ. शर्मा ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दो रुपए का भी भ्रष्टाचार साबित कर दे, तो वे हार मान लेंगी। उन्होंने विश्वविद्यालय को A ग्रेड दिलाने, रिसर्च का स्तर बढ़ाने और छात्रों को आत्मविश्वासी बनाने की प्राथमिकताएं बताईं। दूसरी ओर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार रात से प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार पर पक्षपात का आरोप बता दें कि कांग्रेस ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि NSUI के प्रदर्शन पर FIR होती, लेकिन ABVP को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के कई योग्य प्रोफेसरों को नजरअंदाज कर विवादित व्यक्ति को कुलपति बनाया गया है। दंतेश्वरी माता के दर्शन करने पहुंची कुलपति कार्यभार ग्रहण से पहले डॉ. लवली शर्मा दंतेश्वरी माता मंदिर पहुंचीं। वहां पूजा-अर्चना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में राजा-रानी और राजकुमारी इंदिरा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *