पाली में शनिवार को जाडन टोल नाके पर टोल देने की बात को लेकर विवाद के दौरान ट्रक में सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी और ट्रक दौड़ा दी। सूचना पर पुलिस पीछे लगी तो ट्रक में सवार 2 युवक ट्रक करीब 120 की स्पीड में दौड़ा दी। रास्ते में एक बस और आइस्क्रीम के ठेले को टक्कर मार जोधपुर बायपास पर ट्रक ले गए। इस दौरान ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे नाला क्रॉस कर झाड़ियों में फंस गया। पुलिस ने ट्रक से दो युवकों को पकड़ा जो हादसे में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां युवकों ने हंगामा किया। ऐसे में पुलिस जाप्ता हॉस्पिटल भेजा गया। मौके पर co ग्रामीण रतनाराम देवासी, सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक में डोडा पोस्ट है। हादसे में ये दो हुए घायल हादसे में ट्रक में सवार महेंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी झवर (जोधपुर) और मोगड़ा (जोधपुर) निवासी राकेश पुत्र कालूराम घायल हो गए। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। ।


