धनबाद में जन शिकायत समाधान शिविर का चौथा चरण:16 अप्रैल को 6 केंद्रों पर लगेगा शिविर, पुलिस अधिकारियों के साथ CO-BDO भी रहेंगे मौजूद

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर धनबाद में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का चौथा चरण आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16 अप्रैल को छह अलग-अलग केंद्रों पर होगा। धनबाद वासियों से शिविर में पहुंचने की अपील सिटी एसपी अजीत कुमार ने धनबाद वासियों से शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरल मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा। जटिल मामलों को भी कम से कम समय में हल करने का प्रयास होगा। शिविर के स्थान इस प्रकार हैं: नागरिक अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 9470589467 या ईमेल jansikayat-dhanbad@jhpolice.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि और पारा लीगल वॉलेंटियर भी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *