बोकारो में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेक्टर 5/C में रहने वाले 81 वर्षीय शंभू शरण गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे आरईओ विभाग के कर्मी राजू गुप्ता के पिता थे। मंगलवार सुबह उनका शव उनके आवास संख्या 1055 में फंदे से लटका मिला। परिवार ने तुरंत सेक्टर 6 थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। घर में लगे CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि सोमवार की आधी रात को शंभू शरण ने खुद ही यह कदम उठाया। पत्नी के वापस लौटने के बाद किया सुसाइड परिजनों ने पुलिस को बताया कि शंभू अपनी पत्नी से कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। उनकी पत्नी बिना बताए बेटी के घर चली गई थीं। पत्नी के वापस लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। शंभू शरण गुप्ता एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वे समाज में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे शांति समिति के सदस्य और सक्रिय समाजसेवी थे। आसपास के लोग उन्हें बहुत सम्मान देते थे।


