रांची-मेदिनीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, जगलदग्गा के पास हुई घटना

रांची-मेदिनीनगर एनएच 39 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जगलदग्गा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तबरेज अंसारी के रूप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के डीही गांव में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। तबरेज मूल रूप से लेस्लीगंज के धनगांव का रहने वाला था। जगलदग्गा के पास एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी घटना के समय तबरेज अपनी बाइक से रांची से डीही गांव लौट रहा था। जगलदग्गा के पास एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय होटल संचालकों के अनुसार, घटना के समय ट्रक के पीछे एक बस भी चल रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के मामा नेसार अंसारी मौके पर पहुंचे। जब बस सड़क से नीचे उतरकर गुजरी, तब लोगों ने देखा कि सड़क किनारे युवक का शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *