चार जिलों के 45 पुलिसकर्मियों को पुलिस प्राइड अवार्ड:दैनिक भास्कर का आयोजन, IG मीणा बोले किसी भी संकट की घड़ी में पुलिस को एप्रोच करें

दैनिक भास्कर उदयपुर और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयासों के तहत पुलिस प्राइड अवार्ड 2024 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ व सलूंबर के 45 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 7 महिला पुलिसकर्मी रहीं। उदयपुर के लाभगढ़ पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर आईजी राजेश मीणा और राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की। इन दोनों के अलावा कई गणमान्य हस्तियां भी अवार्ड देने के दौरान मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आईजी राजेश मीणा ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत प्रत्येक जवान सदैव अपने दायित्व के प्रति सजग रहता है। किसी भी संकट की घड़ी में सबसे पहले पुलिस विभाग को अप्रोच किया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को बधाई। दैनिक भास्कर का यह प्रयास एक अनुकरणीय पहल है। ​​​​​पेसिफिक ग्रुप के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि शहर की शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग सदैव तत्परता से अपने सभी कार्यों को संपन्न करता है। पुलिस प्राइड अवार्ड में उत्कृष्ट कार्य कर सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई। कथक आश्रम उदयपुर की डॉ. चंद्रकला चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम में शामिल मान्या दोरनदिया, दिविजा चौधरी, अयाना कालरा, मायरा गहलोत, राजवी पुरोहित स्नेहा ने गणेश वंदना एवं अनुपम ने कथक नृत्य की प्रस्तुति की। मलंग बीट के सिंगर स्वप्निल राठौड़, अंजलि जैन, भूमि वर्मा, रजत मोरवाल ने बॉलीवुड के पुराने और नए गानों से कार्यक्रम में समा बांधा। म्यूजिशियन मंगेश वैष्णव संजय वर्मा अमजद ने आर्केस्ट्रा पर साथ दिया। संचालन माय एफएम रेडियो के आरजे समय एवं माहिया ने किया। कार्यक्रम में पुलिस का भी सहयोग रहा। ​​​​​ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पेसिफिक ग्रुप से अमन अग्रवाल, हिंदुस्तान जिंक से गोपाल प्रसाद चौधरी, मिराज से लक्ष्मण दीवान, फ्यूजन से श्वेता दुबे व शक्ति सिंह, सनराइज ग्रुप से यश राजानी, लाभगढ़ रिसोर्ट एंड स्पा से गुरप्रीत सोनी, सूरजप्रीत सोनी, सागरप्रीत सोनी, अर्थ डायग्नोस्टिक से डॉ. अरविंदर सिंह, अरावली हॉस्पिटल से डॉ. आनंद गुप्ता, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल से हरदीप बक्शी, एक्मे ग्रुप से सीए निर्मल कुमार जैन, सक्सेस पॉइंट से दिलीप सिंह यादव, चौधरी हॉस्पिटल से डॉ. कल्पेश चौधरी, रेडिएंट एकेडमी से जीतू डोड़ेजा, कशिश क्लिनिक से डॉ. महेंद्र राजपूत, गोगुंदा पब्लिक स्कूल से खुशबू जैन, मातेश्वरी मार्बल से प्रकाश पोरवाल, भूमि फोस्फेट से ओंकार वालिया, श्रीकृष्णा एंटरप्राइजेज से बंशीलाल अहीर, खनिज अभियंता ललित बाछरा, अलंकार ज्वेलर्स से मोहन माखीजा उपस्थित रहे। इनका हुआ सम्मान आईजी ऑफिस उदयपुर से ये
दीपिका कांस्टेबल 1205,टीना कांस्टेबल 1899, पुष्कर कांस्टेबल 1254, राजेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल 2564 उदयपुर जिले से ये
दिनेश पाटीदार उप निरीक्षक, विक्रम सिंह सहायक उप निरीक्षक, रामफूल हैड कांस्टेबल 1174अ राजेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल 1860, वीरेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल 2013, राकेश कुमार हैड कांस्टेबल 1460, भानू प्रकाश कांस्टेबल 2543, महेन्द्र सिंह कांस्टेबल नंबर 36, शिवराज कांस्टेबल 803, नीलेश कुमार कांस्टेबल 3298, भावना कांस्टेबल 2916, लोकेश गवारिया कांस्टेबल 1710, हेमेन्द्र सिंह धाकड़ संविदा कर्मी सलूंबर जिले से ये
पवन सिंह उप निरीक्षक, धर्मेन्द्र सिंह उप निरीक्षक, पूनमचंद उप निरीक्षक, गजवीर सिंह उप निरीक्षक, कल्पेश हैड कांस्टेबल, ईश्वर सिंह हैड कांस्टेबल, प्रताप सिंह हैड कांस्टेबल,पुष्पेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, अशोक कुमार कांस्टेबल, रेखा कांस्टेबल और कोमल कांस्टेबल राजसमंद जिले से ये लक्ष्मण सिंह सहायक उप निरीक्षक, बलदेव कांस्टेबल 1004, उदयसिंह हैड कांस्टेबल 432 मोडसिंह कांस्टेबल 544 पूरणसिंह हैड कांस्टेबल 112, शंभुप्रताप सिंह हैड कांस्टेबल 495, हिम्मत सिंह हैड कांस्टेबल 288, सुभाष चंद्र कांस्टेबल 689, तिलकेश पंचोली कांस्टेबल 356, हंसराज मीणा हैड कांस्टेबल 345 और सुजीत महिला कांस्टेबल 1098 प्रतापगढ़ जिले से ये
शंकरलाल सहायक उप निरीक्षक, कारूलाल हैड कांस्टेबल, हरिसिंह सहायक उप निरीक्षक, प्रताप सिंह सहायक उप निरीक्षक, रेखा सहायक उप निरीक्षक हितेन्द्र सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *