देश में पर्यावरण को ध्यान में रखकर ग्रीन बिल्डिंग बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में जगदलपुर के सौरभ मोतीवाला ने मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने घर का निर्माण ही ग्रीन बिल्डिंग के तहत किया। संभवत: छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग में पहली आवासीय इमारत है, जिसे भारत सरकार की संस्था स्व गृहा ने ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग दी है। ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट एसेसमेंट, भारत सरकार की संस्था है। जो राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन बिल्डिंग के लिए रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए संस्था द्वारा अलग-अलग पैमाने की जांच की जाती है। सौरभ ने घर का कंस्ट्रक्शन 1500 वर्गफीट में किया है। इसमें अर्थ एयर टनल, टर्बो फैन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, रूफटॉप सोलर, सोलर वॉटर हीटर, एएसी ब्रिक्स, स्कॉयलाइट और होम ऑटोमेशन के अलावा किचन वेस्ट से कंपोस्टर बनाने तक का ध्यान रखा है। 2020 में इस घर का निर्माण शुरू हुआ, जो तीन साल में पूरा हुआ। अर्थ एयर टनल से घर में हवा फैलाई ग्रीन रेटिंग टीम साइड विजिट के साथ वर्चुअल वेरीफाई और डॉक्यूमेंट की जांच भी करती है। सौरभ का कहना है कि घर का तापमान मौसम के अनुकूल बना रहे और एसी का उपयोग न हो इसलिए, अर्थ एयर टनल इस्तेमाल किया है, जिसमें 12 फीट से नीचे तक की खुदाई करके पाइप डाला जाता है, जो धरती की हवा को घर के अंदर चारों तरफ ले जाता है। घर में जगह-जगह स्कॉयलाइट लगाई गई हैं, जिससे पूरे घर में दोपहर के समय तक बिजली जलाने की जरूरत नहीं होती। इन पैरामीटर पर खरी: रेटिंग में बाथरूम साइज और नल और शॉवर के फ्लो की जांच भी होती है। सौरभ ने बाथरूम में ऐसा शॉवर लगाया है जो 1 लीटर पानी 1 मिनट में फ्लो करता है। ऑटोमेशन सिस्टम का यूज किया है, जिसमें शाम 6 बजे के बाद घर की लाइट जलती है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच ऑटोमेटिक बंद हो जाती है। पंखे 5 स्टार रेटिंग वाले हैं।


