राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर SP विकास संगवान के निर्देशन में मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुए। इसमें सुबह से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस लाइन, पुलिस थानों आदि की साफ सफाई की गई। उसके बाद पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया। पुलिसकर्मियों की ओर से 52 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जिला परिषद सभागार में स्कूली बच्चों के साथ जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों को पुलिस थानों का भ्रमण कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें समझाया गया कि पुलिस जनता का अभिन्न अंग हैं। पुलिस का सपोर्ट करें। कानून की पालना करें। बच्चों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। स्कूली छात्राओं ने शहर में पुलिस की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जानकारी ली। पुलिस ने भी बच्चों को बताया कि वे इमरजेंसी में पुलिस की मदद लें। SP विकास सांगवान ने बताया कि आज पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। इसमें पुलिसकर्मियों के बच्चे आदि भाग लेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार को परेड होगी। ASP समेत 52 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान राजस्थान पुलिस दिवस का 76 वां स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में राजकीय सआदत अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें ASP बृजेन्द्र सिंह भाटी समेत 52 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। 9वीं RAC बटालियन के जवानों, पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया है।


