बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया रेप:रायपुर पुलिस की हिरासत में नाबालिग; कांग्रेस ने 7 महिलाओं की जांच समिति बनाई

रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप हुआ है। पड़ोस के ही 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। बच्ची को कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पुराना मंडी के पास चंद्रशेखर नगर की है। सोमवार दोपहर के वक्त बच्ची, मां-बाप के साथ सोई हुई थी। अचानक वह उठकर बाहर निकली। इसी दौरान नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां-बाप की नींद खुली तो वे बाहर निकले। तभी बच्ची रोते हुए दिखी, बच्ची के कपड़े भी खराब थे। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले में जांच कमेटी बनाई है। कांग्रेस ने बनाई जांच समिति छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा समेत 7 महिला नेताओं की एक टीम बनाई है। ये टीम घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीसीसी ने समिति से तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। लोगों ने ही नाबालिग को पकड़ा बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया। लोगों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को फोन लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनका नंबर बंद बताने लगा। साथ ही कहा जा रहा है कि, परिजन का बयान लेने के बाद भी बच्ची को अस्पताल में परेशान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से रेप NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से रेप हो रहा है। रेप के 10 में से 9 केस में रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या करीबी ही आरोपी निकले हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 5 जिले बच्चियों के लिए अनसेफ हैं। 37 करोड़ से ज्यादा महिलाएं 18 की उम्र से पहले यौन हिंसा का शिकार हुईं बढ़ रहे यौन हिंसा के आंकड़ों पर हमने छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट चेतना देसाई से बात की। देसाई ने यूनिसेफ की ही एक ग्लोबल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि विश्व की 37 करोड़ से अधिक महिलाओं ने 18 साल से पहले यौन हिंसा का अनुभव किया है। केयर टेकर्स और पेरेंट्स काे अवेयर रहने की जरूरत देसाई बताती हैं कि यौन हिंसा के इन मामलों 80% से ज्यादा बच्चे को जानने वाले होते हैं। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स और केयर टेकर्स को अवेयर करने की जरूरत है। पेरेंट्स को बच्चों के बदलते हुए स्वभाव को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अचानक आए बदलाव पर उनसे बात करना चाहिए। हर साल लगभग 1600 बच्चियों से रेप, 5 साल में डेढ़ गुना बढ़े मामले NCRB के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चियों से रेप के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। इस कैलकुलेशन को और सिंपलीफाई किया जाए तो पिछले 5 साल में बच्चियों से रेप का प्रतिशत 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। साल 2019 में प्रदेश में पॉक्सो के 2027 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें रेप के मामलों की संख्या 1,377 थी, जो साल 2022 में बढ़कर 2,368 हो गए। इनमें रेप के मामले 1809 हैं। बच्चियों के लिए सबसे ज्यादा अनसेफ रायपुर, हर 60 घंटे में एक नाबालिग से रेप नाबालिग बच्चियों के लिए राजधानी सबसे अनसेफ जगह है। NCRB का डेटा बताता है कि साल 2022 में 152 बच्चियों के साथ रेप के मामले केवल राजधानी रायपुर में दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर बलरामपुर(114) और तीसरे नंबर पर जशपुर (107) है। वहीं ओवरऑल पॉक्सो के सबसे ज्यादा मामला रायपुर के बाद दुर्ग, बलौदाबाजार, बिलासपुर और बलरामपुर में दर्ज किए गए हैं। 12 से 18 साल की बच्चियां प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित स्पेसिफिक एज ग्रुप की बात की जाए तो प्रदेश में 12 से 18 साल के बीच की लड़कियां सबसे ज्यादा अनसेफ है। साल 2022 में कुल हुए रेप की संख्या 1800 के करीब है। इनमें 1700 रेप 12 से 18 साल की लड़कियों के साथ किया गया। यानी 100 लड़कियों में 94 लड़कियां 12 से 18 वाले एज ग्रुप की हैं। ……………………………. छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भास्कर एक्सक्लूसिव- छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में 1 नाबालिग से रेप:रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग बच्चियों के लिए अनसेफ, 10 में से 9 केस में अपने ही आरोपी NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से रेप हो रहा है। रेप के 10 में से 9 केस में रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या करीबी ही आरोपी निकले हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 5 जिले बच्चियों के लिए अनसेफ हैं। छत्तीसगढ़ में रेप की वारदात को लेकर सबसे पहले 3 केस से आपको समझाते हैं कि कैसे मासूम बच्चियों को उनके अपनों ने ही कभी चॉकलेट देने तो कभी घुमाने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *