नेपानगर नपाअध्यक्ष ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:24 वार्डों की समस्याएं सुनेंगे दाे कर्मचारी; तत्काल होगा निराकरण

सीएम हेल्पलाइन की तर्ज पर नेपानगर नगर पालिका में नपा अध्यक्ष ने हेल्पलाइन डेस्क स्थापित की है। इससे नगर के 24 वार्डों की समस्याओं का निराकरण समय सीमा में किया जा सकेगा। इसके लिए अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर 8889864606 जारी किया गया है। नगर के लोग इस पर कॉल कर अपने अपने वार्ड की समस्याएं बता सकेंगे। नगर पालिका के पास ही एक भवन में सेंटर बनाया गया है। जहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह यहां प्रतिदिन रजिस्टर मेंटेन कर शिकायतें दर्ज कर संबंधित विभाग को भेजेंगे और नियमित फॉलोअप करेंगे। यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगी। वार्ड नंबर 3 में बनाया सेंटर नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल ने बताया कि आमतौर पर कहीं भी जाते हैं तो लोग विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर पालिका के पास वार्ड नंबर 3 में एक सेंटर स्थापित कर अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसमें दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो प्रतिदिन रजिस्टर में शिकायतें दर्ज करेंगे। नगर में 6 प्रभारी हैं, यह शिकायतें उन्हें फॉरवर्ड की जाएगी। वह उसका समय सीमा में निराकरण करेंगे। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटिल ने बताया कि कर्मचारी उन समस्याओं का निराकरण करेंगे। अगर नहीं हो पाएगी तो हमें बताएंगे। छोटी समस्या का निराकरण उसी दिन कर दिया जाएगा। भाजपा की परिषद में भी स्थापित हुई थी हैल्प डेस्क इससे पहले नेपानगर में भाजपा की परिषद में भी तत्कालीन अध्यक्ष राजेश चौहान ने इसी तरह से हैल्प डेस्क स्थापित की थी। लेकिन, वह ज्यादा दिन चल नहीं पाई थी। फिलहाल नेपानगर में कांग्रेस की परिषद है। इसे लेकर वर्तमान नपाध्यक्ष भारती पाटिल ने कहा पिछली परिषद ने प्रयास किए थे, लेकिन इस बार हम पिछली परिषद के अध्यक्ष अन्य पार्षदों आदि का सहयोग लेकर यह काम कर रहे हैं। प्रयास कर रहे हैं कि यह व्यवस्था कायम रहे। इस दौरान नेपा मिल के मैनेजर मार्केटिंग प्रशांत बैठालु, नपा सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीतसिंह जॉली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल, राजू दामू पाटिल सहित पार्षद आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *