फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सरहद पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की मूवमेंट हुई है l हालांकि मौके पर मौजूद बीएसएफ जवानों ने पाक की ओर से भारत में दाखिल होने की ड्रोन की आवाज सुनते ही फायरिंग की और ईलू बम भी चलाए l इसके बाद की गई सर्च के दौरान अभी तक कुछ बरामद नहीं हुआ है l सर्दी के मौसम में पाकिस्तान में बैठे स्मगलर अक्सर ही कोहरे की आड़ में पाकिस्तान से भारत में स्मगलिंग करने की फिराक में रहते हैं l ऐसे में इन दिनों ड्रोन की मूवमेंट की होती है l फाजिल्का के भारत पाक सरहदी इलाके के बीओपी जीजीबेस इलाके में बीती रात ड्रोन की मूवमेंट हुई है l जिस पर बीएसएफ जवान ने फायरिंग कर दी l हालांकि एक राउंड फायर करने के बाद दो ईलू बम भी चलाए गए l जिसके बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई l इसके बाद बीएसएफ टीम ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया l लेकिन काफी समय सर्च ऑपरेशन चलने के बाद कुछ भी बरामद नहीं हुआ है l फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l


