रक्षित पुलिस ग्राउंड पर मनाया गया विश्व ध्यान दिवस:सिवनी पुलिस के 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में हुए शामिल

सिवनी जिला मुख्यालय के रक्षित पुलिस ग्राउंड में शनिवार को विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। जहां पुलिसकर्मियों को ध्यान और योग की कई विधियों से अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि एसपी सिवनी सुनील मेहता के निर्देशन में रक्षित केंद्र सिवनी में ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस बल में लगातार कार्य की परिस्थितियों से उपजे तनाव में ध्यान के माध्यम से अवसाद, तनाव प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, काम के प्रति समर्पण, सामाजिक प्रतिबद्धता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामंजस्य और सकारात्मकता जैसे गुणों का विकास करना संभव है। ध्यान शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे, थाना प्रभारी कोतवाली समेत जिले के थानों और चौकी से आये कर्मचारी, रक्षित केंद्र सिवनी का पुलिस स्टाफ और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही हार्टफुलनेस संस्था से आए प्रशिक्षक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *