विश्व ध्यान दिवस पर हार्टफुलनेस ध्यान के साथ जन अभियान परिषद के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत हुई। इसमें प्रतिभागियों को ध्यान कराया और इसकी प्रक्रिया भी सिखाई गई। बता दें कि मप्र जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा नवांकुर समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें पहले दिन जनप्रतिनिधियों द्वारा नवांकुर संस्थाओं को जानकारियां दी गईं। शिविर के दूसरे दिन जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ के उपस्थिति में नवांकुर संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन के पहले सत्र में सामाजिक अंकेक्षण विषय पर जिला पंचायत से विषय विशेषज्ञ शुभम दीक्षित द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरूआ द्वारा नवांकुर समितियों से प्रशिक्षण का फ़ीडबैक लिया। उन्होंने समितियों का मार्गदर्शन किया। जिला समन्वयक मंजूषा सालोमन द्वारा समितियों के ग्रुप वर्क पर अपनी समीक्षा रखी। वार्षिक कार्य योजना और परियोजना प्रस्ताव विषय पर प्रोफ़ेसर डॉ ललित नामदेव द्वारा विषय प्रबोधन किया। ब्लॉक समन्वयक कृष्णपाल सिंह द्वारा प्रशिक्षण की आवश्यकता विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। ब्लाक समन्वयक लोकेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रक्रिया से अवगत कराया। संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ ने बताया कि नवांकुर योजना जन अभियान परिषद की एक योजना है। इस योजना में स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन किया जाता है। इन समितियों के माध्यम से गांव में छोटे छोटे विकास कार्य किए जाते हैं। समितियां स्वच्छता, नशा मुक्ति, योग ध्यान जैसे कई विषयों पर काम करती हैं। जिले की इन्हीं समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक समन्वयक अमित गोयल द्वारा ब्लॉक समन्वयक प्रमोद रघुवंशी, मुकेश बंसल, लेखापाल प्रदुमन सिंह सिकरवार द्वारा सहयोग प्रदान किया। अंतिम सत्र में विभाग संपर्क प्रमुख गोपाल सोनी द्वारा अनुश्रवण एवं मूल्यांकन विषय पर प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर ज़िले में चयनित 25 नवांकुर समितियों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए।


