फरीदकोट में 2 युवकों से लूट:बदमाशों ने हथियार दिखाकर छिना कैश, रास्ता पूछने के लिए रोकी गाड़ी

फरीदकोट में नई सब्जी मंडी के पास शनिवार सुबह कार सवार 5 हथियारबंद लुटेरों ने 2 सब्जी विक्रेता और रेहड़ी वालों को डरा धमकाकर 7720 रुपए, एक फोन छीना और मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने बाइक सवार पिता बेटे को भी घेरकर लूटने की कोशिश की। फरार होने के समय रेहड़ी वालों ने आरोपियों की कार पर वजन तोलने वाला लोहे का बाट मारा भी था, जिससे उनकी कार का पिछला शीशा भी टूट गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला रही है। पहले रास्ता पूछा फिर रुपए छीने
पीड़ित सब्जी विक्रेताओं देव शंकर और गोविंद ने बताया कि वह हर रोज की सुबह सब्जी मंडी से माल खरीदने आए थे, तो सब्जी मंडी के पास एक कार में सवार लोगों ने उनसे रास्ता पूछा और बाद में कार को रोक कर 5 लोग नीचे उतर आए जिनके पास हथियार थे। इन 5 आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया और देव शंकर से 2720 रुपए, जबकि गोविंद से 5 हजार रुपए छीन कर ले गए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने सब्जी मंडी के प्रधान सतीश ग्रोवर को जानकारी दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस मामले में थाना सिटी 2 के एसएचओ सुखदर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा पीड़ित रेहड़ी वालों के बयान दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *