वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत:पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, ड्राइवर की तलाश शुरू

जालोर से साफाड़ा जाने वाले रास्ते पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से जालोर निवासी मफत सिंह राव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एम्बुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली के हैड कॉन्स्टेबल कालूराम ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे के आसपास जालोर के सिरे मंदिर रोड पर स्थित पुष्पनगर निवासी मफतसिंह(65) पुत्र वृहद सिंह राव अपने काम को लेकर स्कूटी लेकर साफाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें मफतसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य वाहन चालकों ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृग रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *